Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

राजनीतिक जीवन में पहली बार देखा महंगाई का ऐसा रौद्र रूप : वीरभद्र सिंह

बस बदले की भावना से ही भरी है केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार ने भी जनता को किया निराश

Former CM and senior Congress leader Virbahdra Singh meeting CM Jai Ram Thakur before winter session of Vidhan Sabha at Shimla.

शिमला: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अपने राजनीतिक जीवनकाल में उन्होंने महंगाई का ऐसा रौद्र रूप पहले कभी नहीं देखा है। देश की आर्थिक परिस्थितियों को सुधारने की बजाये बदतर बनाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पूरे देश में निराशाजनक माहौल बना हुआ है। घर-घर के आजीज रहे प्याज की कीमतें ही दोहरा शतक पार करने जा रही है। ऐसी परिस्थितियों से देश कभी नहीं जूझा, जब देश की जी.डी.पी. दर ही गिरकर 4 प्रतिशत तक पहुंचने वाली है।

उन्होंने कहा कि ऐसी ही स्थितियों से हिमाचल प्रदेश भी गुजर रहा है। बीते 2 साल में वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार ने भी प्रदेश की जनता को निराश ही किया है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। स्कूल वर्दी खरीद में ही बड़े स्तर पर गोलमाल की आशंका जताई जा रही है जिस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा मामला उठाने के बाद जांच बिठाई जा रही है।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जनता के पैसे से इन्वेस्टर मीट जैसा मैगा इवेन्ट करवाने के बावजूद राज्य सरकार के हाथ खाली रह गए हैं, जबकि इस पर सरकार ने खूब शोर-शराबा किया। उन्होंने कहा कि सरकार को अब इन्वेस्टर मीट पर कितना निवेश हुआ, विधानसभा सत्र में इसका जबाव देना ही होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नाकामियां उजागर हो रही हैं तथा अब ऐसा भी नहीं कह सकते हैं कि कोई नई-नवेली सरकार बनी हुई है जिसे संभलने का और ज्यादा अवसर दिया जाए।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का आधे से ज्यादा सफर राजनीति में ही बिताया है लेकिन ऐसी परिस्थितियां पहले कभी नहीं देखी, जब जनता के मन में ही सरकार के खिलाफ इस तरह का आक्रोश हो। पूरा देश सरकार की चालाकियां व नामाकियों से अवगत हो चुका है। न तो किसी विजन से काम किया जा रहा है और न ही नीयत सही है।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.