Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिट्टी-तेल का बिक्री मूल्य निर्धारित: मल्होत्रा

शिमला: जिला शिमला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्र्तगत वितरित किए जा रहे मिट्टी-तेल के नवीनतम विक्रय मूल्यों का निर्धारण कर दिया गया है । यह जानकारी देते हुए उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि जिला शिमला के ग्रामीण, शहरी व अन्य नोटिफाईड एरिया कमेटी के क्षेत्रों में सार्वजनिक विरतण प्रणाली के अन्र्तगत सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्यों पर मिट्टी का तेल (नीले रंग ) प्राप्त होगा ।

उन्होंने बताया कि शिमला शहर व (नोटिफाईड एरिया कमेटी में आने वाले क्षेत्र) नारकण्डा रामपुर, रोहडू, जुब्बल व सुन्नी ठियोग में मिट्टी के तेल का न्यूनतम मूल्य 14.33 रू. अधिकतम 15.46 रू., जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में 14.91 रू., अधिकतम 15.93 रू., कुपवी वाया चैपाल, बागी में 17.22 रू. अधिकतम 17.34 रू., पुलवाहल, मड़ोग, झिकनीपुल, 16.19 रू. अधिकतम 16.31रू., निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चैपाल, कोटखाई नोटिफाईड एरिया कमेटी के क्षेत्रों में मिट्टी के तेल का न्यूनतम मूल्य 15.06 रू. अधिकतम 15.28 रू., जबकि नोटिफाईड ऐरिया कमेटी से बाहर के आने वाले क्षेत्र चैपाल, कोटखाई, ठियोग में 15.28 रू. अधिकतम 16.48 रू. निर्धारित किया गया है ।

मल्होत्रा ने बताया कि निर्धारित मूल्यों से अधिक मूल्यों पर मिट्टी के तेल की बिक्री करने पर इसकी सूचना स्थानीय उपमण्डलाधिकारी, जिला नियन्त्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला के जिला कार्यालय में अथवा स्थानीय खाद्य निरीक्षक को करें ।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.