Saturday, 24 October 2026Sat, 24 Oct 2026
खबरें

अगिन सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आज बैठक

शिमला: उपायुक्त कार्यालय परिसर के ऐतिहासिक भवन व साथ लगते अन्य कार्यालयों में अगिन सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आज बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डी.डी. शर्मा ने बताया कि बैठक अग्नि सुरक्षा के सन्दर्भ में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी को अपने कार्यालय में अग्नि सुरक्षा सम्बनिधत निर्देश जारी किए गए है।

शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में एक अधिकारी की अग्नि सुरक्षा सम्बनिधत जिम्मेदारी तय की गई है । उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों में इस तरह की जिम्मेदारी नही सौंपी गई है वह तुरन्त अधिकारी की नियुकित सुनिश्चित करें । प्रत्येक कार्यालय में अधिकारी व्यकितगत तौर यह निगरानी भी रखे कि किसी तरह का स्टोव व हिटर जला न हो इसके लिए कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस सन्दर्भ में अधिकारी औचक भी निरिक्षण करें।

कार्यालय में पुरानी पड़ी बिजली की तारों व अन्य उपकरणों को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ठीक करवाया जाए तथा अन्य उपकरणों जिसमें कम्प्यूटर आदि समिमलित है की भी समय-समय पर जांच की जानी आवश्यक है । उन्होंने कहा कि कार्यालय में आग बुझाने के यन्त्र की उपलब्धता सुनिशिचत की जाए । इनके उपयोग के सम्बन्ध में सभी कर्मचारियों को जानकारी होनी आवश्यक है।

कार्यालय में आपतकालीन निकासी द्वार का होना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रशासन द्वारा अस्पतालों, शिक्षा संस्थानों सरकारी कार्यालय अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में इस प्रकार की बैठकों का आयोजन कर आग से बचाव के प्रति सिथती का जायजा लिया जाएगा । प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से भी जिला व शिमला नगर के लोगों को इसके प्रति सचेत किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री डी.के. रत्न, उपमण्डलाधिकारी नागरिक एवं ग्रामीण के अतिरिक्त कार्यालय परिसर के सभी विभागों के उच्च अधिकारीगण उपसिथत थे ।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.