Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

7 जुब्बल, 18 धामी तथा 21 दिसम्बर को सामुदायिक केन्द्र ठियोग में होगा विकलांगता आंकलन शिविर का आयोजन

शिमला: शिमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुब्बल में 7 दिसम्बर, 18 दिसम्बर को स्वास्थ्य केंद्र धामी ठियोग में 21 दिसम्बर तथा में विकलांगता आंकलन शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि इन शिविरों में चिकित्सा बोर्ड द्वारा विकलांग व्यकितयों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी तथा मौके पर विकलांगता के प्रमाणपत्र दिए जायेंगें ।

उन्होंने शिमला, जुब्बल, ठियोग तथा आसपास के सभी क्षेत्रों के लोगों से आग्रह किया है कि जिन विकलांग व्यकितयों की विकलांगता की जांच नहीं हुर्इ हैं, वे इस शिविर में अवश्य पहुंचकर विकलांगता का आकलन करवायें ताकि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके । विकलांगता आकलन के लिए व्यकित को सम्बनिधत गा्रम पंचायत का जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र तथा अपने पांच नये स्टैम्प सार्इज के फोटो साथ लाने होंगें । 40 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता होने की सिथति में प्रमाणपत्र बनाने के लिए 20 रूपये की राशि अदा करनी होगी । इस शिविर में लोगो की सुविधा के लिए फोटोग्राफर की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर व्हील चेयर, बैसाखी, सिटक देने के लिए पात्र व्यकित को राजस्व अधिकारी द्वारा वार्षिक आय प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

उपायुक्त ने निर्देश दिये कि जुब्बल, ठियोग तथा शिमला क्षेत्र के तहसीलदार, पटवारी, गा्रम पंचायत सचिव इन शिविरों में आना सुनिशिचत करें। इसके अलावा ग्राम पंचायत, आंगनवाडी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं भी अपने आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस शिविर से लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.