Thursday, 22 October 2026Thu, 22 Oct 2026
खबरें

पहली बार विधानसभा पहुंचे एमएलए सीख रहे “ए बी सी”

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा में पहली बार चुनाव जीत कर आए 23 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग आज से शुरू हो गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शुरू हुआ। इसमें उन्हें विधानसभा के कार्य ऑनलाइन तरीके से करने के बारे में बताया जा रहा है।

विधायकों को बताया जा रहा कि किस तरह से सवालों को ऑनलाइन भेजा जाता है और दूसरे कार्य ऑनलाइन तरीके से निपटाए जाते हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होने से पहले विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष और सदस्यों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इसमें 2 मिनट का मौन भी रखा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ​​​​​​ने बताया कि ​हिमाचल की विधानसभा देश की पहली ई-विधानसभा है, जहां सभी काम ऑनलाइन तरीके से निपटाए जाते हैं। कल कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू अपने विचार रखेंगे।