Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

पुरानी पेंशन बहाली को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करे कांग्रेस: इंटक

दिल्ली: आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र हिमाचल इंटक ने पुरानी पेंशन बहाली को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने का सुझाव दिया l इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनूगोपाल से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी कार्यालय दिल्ली में मुलाकात के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल की मांग रखी।

इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि अगर कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन को बहाल करने के एजेंडे को शामिल करती है तो देश के करोड़ों कर्मचारी कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे। वहीं कांग्रेस की सरकार आने पर हिमाचल के लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

हिमाचल इंटक की कार्यप्रणाली का विस्तृत ब्यौरा देते हुए बबलू पंडित ने केसी वेगूगोपाल को बताया कि इंटक हिमाचल में बूथ स्तर पर मजबूती को काम कर रही है ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में संगठन की जीत सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान बबलू पंडित ने हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत का मास्टर प्लान भी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के साथ सांझा किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनूगोपाल ने हिमाचल इंटक को आश्वासन दिया की वह पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी के समक्ष रखेंगे। कांग्रेस की पूरी कोशिश रहेगी की चुनावी मैनीफैस्टो में इस मुद्दो को शामिल किया जाए।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.