Thursday, 22 October 2026Thu, 22 Oct 2026
खबरें

बजट सत्र: 17 मार्च को पहला बजट पेश करेंगे सुक्खू

14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा सत्र, अब तक आ चुके हैं 591 प्रश्न

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब विधायकों द्वारा 541 प्रश्न पूछे जा चुके है। इनमें 391 सवाल ऑनलाइन और 152 प्रश्न ऑफलाइन पूछे गए। इसकी सूचना सदन में संबंधित मंत्री द्वारा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय प्रशासन को अब 199 अतारांकित (अनस्टार) प्रश्न भी पूछे गए। इनमें 164 ऑनलाइन और 25 ऑफलाइन पूछे गए। इच्छुक विधायक 25 मार्च तक प्रश्न पूछ सकेंगे।

कुलदीप पठानिया ने कहा कि 14 मार्च को बजट सत्र की शुरुआत दिवंगत विधायक मनसा राम के शोकोद्गार से होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू 17 मार्च को को बजट पेश करेंगे। 6 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 18 सीटिंग रखी गई हैं। 15 मार्च को प्रश्नकाल के बाद शासकीय व विधायी कार्यों पर चर्चा होगी।

16 व 24 मार्च को नॉन मेंबर-डे होगा, जिसमें प्रस्ताव आएंगे। 20 से 23 तक बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। 27 से 29 मार्च तक चर्चा का उतर आएगा। 29 मार्च को बजट पारित होगा। 30 मार्च को अवकाश के कारण 31 मार्च और 1 अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। 2 अप्रैल को अवकाश होगा। 6 अप्रैल तक विधायी-शासकीय कार्य चलेंगे।