Thursday, 22 October 2026Thu, 22 Oct 2026
खबरें

बीडीसी चुनाव जीत कर राजनीतिक माया में पहला क़दम


किन्नौर: ज़िला किन्नौर की पंचायत समिति के वार्ड जंगी-रिस्पा से माया देवी चुनाव जीत गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ जंगी गाँव से सम्बंध रखने वाली कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी माया ने भाजपा समर्थक प्रत्याशी निहाल मणि को पराजित किया।

इस वार्ड से भाजपा समर्थक दो प्रत्याशी मैदान में थी, जिसमें कांग्रेस की माया को 297, भाजपा की निहाल मणि को 269 और भाजपा की ही आशा कुमारी को 250 मत पड़े।

उधर रारंग- अकपा वार्ड से दिनेश कुमार ने 639 वोट हासिल कर 279 मतों से जीत दर्ज की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ज़िला किन्नौर में ज़िला परिषद की काउंटिंग से पहले बीड़ीसी मेम्बर्ज़ की जीत का जश्न मनाया गया।

जंगी गाँव के 102 वर्षीय बुज़ुर्ग देचेन दंडुब ने वोट दिया। जंगी गाँव के 102 वर्षीय बुज़ुर्ग देचेन दंडुब ने वोट दिया।

जंगी गाँव के 102 वर्षीय बुज़ुर्ग देचेन दंडुब ने वोट दिया