Wednesday, 28 October 2026Wed, 28 Oct 2026
खबरें

लाहौल स्पिति जनजातीय कल्याण समिति ने मांगी बेहतर हवाई सेवाएं

लाहौल के बारह हेलिपेडों में दिन ब दिन बढती मरीजों की संख्या को देखते हुए आज कुल्लू में लाहौल स्पिति जनजातीय कल्याण समिति के सेंकडों कार्यकत्ताओं ने जिला मुख्य संरक्षक मोहन लाल रेलिंग्पा तथा अध्यक्ष चन्द्र मोहन परशीरा की अगुवाई में शनिबार को अतिरिक्त उपायुक्त विनय ठाकुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रस्तुतु किया और बेहतर हवाई सेवा कि मांग कीl

इससे पहले लाहौल स्पीती के सेंकडों लोगों ने कुल्लू के सरवरी होटल के प्रांगण में एकत्रित हो कर तीन दिन पहले हेलीकाप्टर न मिलने के कारण स्वर्ग सिधारे मडग्रां निवासी रामानंद को अपनी अंतिम श्रधांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शन्ति हेतु प्रार्थना की

प्रतिनिधि मंडल में कौर कमेटी सदस्य श्रवण कुमार, वीर सिंह कोड्फा, राम लाल प्रधान, उदयपुर मंडल के महासचिव जगदीश ठाकुर, केलंग मंडल के महासचिव राजीव गुलेपा, तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील डोगिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव शोंडा, संजीव यांकरपा के अलावा सक्रिय सदस्य वली राम, प्रेम लाल, अजीत कुमार , विनय राम, तशी दावा, नारायण, बलवीर सिंह, सचिन ठाकुर, कुमाल, अरुण विद्यार्थी, हरेंदर ठाकुर, तारा चंद, छेरिंग अंग्चुक, राजीव कटोच, तशी यांग्फेल, जय सिंह, वीवर सिंह, सुशील अनंदा, नील चंद शर्मा, राहुल रावल, राकेश तथा अमर सिंह आदि शामिल थेl

चन्द्र मोहन परशीरा ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त विनय ठाकुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को सूचित किया है कि लाहौल घाटी में अनायास गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने वालों, दुर्घटना के शिकार होने वालों तथा बिभिन्न परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए समय पर हेलिकोप्टर सेवा उपलब्ध न होने के परणामों में से एक यह है कि तीन दिन पहले उदयपुर चिकित्सालय में भर्ती मडग्रां निवासी एक मरीज़ रामानंद जी ने प्राण त्याग दिए और लाहौल स्पीति जनजातीय कल्याण समिति के समस्त सदस्यों की और से उनके आकस्मिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण हुई मृत्यु पर गहन शौक और अवसाद व्यक्त किया जाता हैl उन्होंने प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि अभी भी कई गंभीर मरीज़ लाहौल घाटी में कैद हैं जिनके बश में न हेलीकाप्टर है, न कोई विशेषज्ञ चिकित्सक और ना ही बर्फ की घाटी से जीवित बाहर निकलने का कोई और साधन, इसलिए तुरंत ही आने वाले दिनों के लिए हेलीकाप्टर का अग्रिम कार्यक्रम प्रेषित किया जाए और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को तुरंत चौपर या हेलीकाप्टर से कुल्लू पहुंचाने की व्यवस्था की जायेl

चन्द्र मोहन परशीरा ने बताया कि उनकी संस्था ने आज शनिवार को ही उदयपुर, काजा, शिमला तथा कुल्लू उपयुक्त को भी इन्ही समस्याओं को ले कर ज्ञापन प्रस्तुत कियाl उन्होंने प्रदेश सरकार को आगाह किया कि समय रहते हेलीकाप्टर सेवाओं को जल्द शुरू नहीं किया जाता तो उनके कार्यकर्ता स्थान स्थान पर लाहौल स्पीती वासियों को लामबंध करेंगेl

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.