Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

पंडित सुखराम के लिए परिवार सर्वोच्च: जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि, उसके बाद ही उनका परिवार, जबकि पण्डित सुखराम के लिए परिवार का हित सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज मण्डी जिले के कोटली (साई गल्लू) में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य होने के चलते अपना नैतिक दायित्व को निभाएं और लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पण्डित सुखराम एक वरिष्ठ नेता है, परन्तु उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि अब उनका दौरा गुजर चुका है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि वे मण्डी तथा मण्डी वासियों के स्वाभिमान के स्थान पर अपने परिवार को अधिमान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के इस पढ़ाव में पण्डित सुखराम पौत्र मोह से ग्रस्ति होकर अपना, अपने पुत्र का तथा अपने पौत्र का राजनीतिक भविष्य संकट में डाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. सुखराम के समर्थक कुछ दिल्ली से अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि देवभूमि हिमाचल की जनता शांति को समझती है धमकी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. सुखराम कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में उनके कारण ही मंडी से भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई, लेकिन उनका भ्रम इस लोकसभा चुनाव में अवश्य टूटेगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार मण्डी नगर को एक प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने जा रही है ताकि कुल्लू मनाली जाने वाले पर्यटकों को मण्डी में अनेक आकर्षण के स्थल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि मण्डी जिले में आने वाले समय में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जो पूरे जिले को विश्व मानचित्र पर लाने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि छोटी काशी मण्डी धार्मिक पर्यटन की भी अपार सम्भावना है तथा इसे विकसित करने के लिए सम्भव प्रयास किए जाएंगे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे देश को एक सशक्त नेतृत्व की आश्यकता है, जो केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह इस नेतृत्व का ही कमाल है कि आज भारत की गणना दुनिया के अग्रणी देशों में की जाने लगी है। उन्होंने कहा कि जो काम पिछले 60 वर्षों में नही हो पाया वह मोदी ने पांच वर्षों में कर दिखाया है, इसलिए यह जरूरी है कि एक बार फिर मोदी को देश की कमान सौंपी जाए।

उन्हांने कहा कि रामस्वरूप शर्मा ने बतौर सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने सांसद निधि से प्रत्येक क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि मंडी सदर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.