Thursday, 22 October 2026Thu, 22 Oct 2026
खबरें

दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में भी अलर्ट

सीएम जयराम ठाकुर बाेले, घबराने की आवश्यकता नहीं

????????????????????????????????????

शिमला: बीते दिनों दिल्ली में हुए धमाके के बाद अब हिमाचल में भी अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हालांकि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह की हरकत कही भी हो सकती है लेकिन प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्ध है।

किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान आंदोलन नही है जिस तरह से गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुआ वह बर्दास्त नही किया जा सकता। यह किसान आंदोलन कम और राजनीतिक ज्यादा लग रहा है।

प्रदेश में जिला परिषद व स्थानीय निकायों के चुनावों में जनमत हथियाने के आरोप को उन्होंने बेबुनियाद बताया। कांग्रेस को लगता है कि उन्हें बहुमत मिला है तो वह अपने अध्यक्ष बनाएं लेकिन जहां बीजेपी को मिला वहां तो हम ही बनाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद के चुनावाें से पहले हमने अपने प्रत्याशी तय कर दिए थे। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस काे इन सबका खामियाजा 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।