Saturday, 24 October 2026Sat, 24 Oct 2026
खबरें

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों में विदेशी निवेशकों का भरोसा: अनुराग

दिसंबर में 60,000 करोड़ रुपये का हुआ निवेश

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना आपदा के बावजूद मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों में विदेशी निवेशकों का भरोसा बना हुआ है l अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी की सिर्फ़ दिसंबर महीने में ही 60 हज़ार करोड़ रुपए का विदेशी निवेश भारत में आया है।

वित्त राज्यमंत्री ने जानकारी दी

“विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर में घरेलू बाजार में 60,094 करोड़ रुपये का निवेश किया है। आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने 1 दिसंबर से 24 दिसंबर के दौरान शेयरों में 56,643 करोड़ रुपये और बांड में 3,451 करोड़ रुपये निवेश किए। इस तरह उनका कुल निवेश 60,094 करोड़ रुपये रहा। नवंबर में एफपीआई का कुल शुद्ध निवेश 62,951 करोड़ रुपये था। भारत कोरोना काल में भी आर्थिक मोर्चे पर कई सुधारों के साथ अन्य उभरते बाजारों की तुलना में निवेश का बड़ा हिस्सा आकर्षित करने में सफल रहा है”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 दिसंबर को खत्म हफ्ते में 2.563 अरब डॉलर बढ़कर 581.131 अरब डॉलर हो गया है। जोकि अबतक का सबसे ऊंचा स्तर है।

रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा एसेट्स 1.382 अरब डॉलर बढ़कर 537.727 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस सप्ताह में स्वर्ण भंडार में 1.008 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 37.020 अरब डॉलर मूल्य का हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार ने 5 जून, 2020 को खत्म हुए हफ्ते में पहली बार 500 अरब डॉलर के स्तर को पार किया था। इसके पहले यह आठ सितंबर 2017 को पहली बार 400 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

यूपीए शासन काल के दौरान 2014 में विदेशी मुद्रा भंडार 311 अरब डॉलर के करीब था l

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.