Tuesday, 13 October 2026Tue, 13 Oct 2026
खबरें

लिंकेज फोर्म न भरने की सूरत में 1100 का मिलेगा गैस सिलैण्डर- उपायुक्त

शिमला: उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने जिला के गैसधारकों से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना के तहत 31 दिसम्बर, 2013 से पहले लिंकेज फार्म जमा करवाने के अपील की । उन्होंने कहा कि फोर्म न भरने की सूरत में उपभोक्ता को पहली जनवरी के बाद गैस सिलैण्डर 1100 रू. का मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि तय तिथि के बाद उपभोक्ता सरकार द्वारा दी जाने वाली 550 रू. की सबिसडी राशि से वंचित रह जाएगा । उन्होंने बताया कि सबिसडी की राशि गैस बुकिंग के समय ही उपभोक्ता के खाते में आ जाएगी । जिला में 82 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाएं जा चुके हैं जबकि इस कार्य में तेजी लाने के उददेश्य से उन्होंने विभाग को विभिन्न स्थानों पर गैस आधार लिंकिज सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि रोहडू, चौपाल, ठियोग व रामपुर में निगम कार्यालयों में गैस आधार लिंकेज सुविधा आरम्भ की जा रही है इस सुविधा के तहत उपभोक्ता अपना आधार कार्ड पंजीकरण,उसकी सिथति जानने व र्इ-सेवा के माध्यम से उसे प्राप्त करने व लिंकेज सुविधा भी पा सकेगा । उन्होंने अग्रीण बैक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बैंक खातो से सम्बनिधत आने वाली कठिनाईओं को प्राथमिकता के तौर पर निबटाने के निर्देश अन्य बैंको को देकर समन्वय स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि गैस एजेन्सी मालिकों का यह मौलिक व नैतिक कर्तव्य है कि सरकार के इस कार्यो को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला डी.डी. शर्मा, जिला के विभिन्न गैस एजेनिसयों के प्रतिनिधि व जिला खाध, नियन्त्रण एवं उपभोक्ता मामले के अधिकारी व कर्मचारी भी उपसिथत थे।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.