Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

घुमन्तु व् अप्रवासी बच्चो को पल्स पालियो की खुराक अवश्य पिलायें: मल्होत्रा

घुमन्तु व् अप्रवासी वर्ग के लोग अपने पञ्च साल से छोटे बच्चों को पल्स पालियो की खुराक अवश्य पिलाएं और इस अभियान की सफलता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंl यह बात आज उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने जिला में घुमन्तु व् अप्रवासी बच्चो के लिए चलाये जा रहे विशेष पल्स पालियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीl

उन्होंने बताया की 15 सितम्बर से 17 सितम्बर तक जिला के शिमला शहरी मशोबरा, नन्ख्ड्डी और नेरवा क्षेत्र में यह विशेष अभियान चलाया जायेगाl उन्होंने बताया की इस अभियान के दुसरे चरण के तहत इन् चार क्षेत्रों के 55 स्थानों पर इस अभियान को चलाया जायेगा जिसमें चयनित 900 बच्चों को पल्स पालियो की खुराक पिलाई जायेगीl उन्होंने बताया की चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं का दल घर-घर जाकर इस वर्ग के बच्चों को पल्स पालियो की खुराक पिलाएगाl

बैठक में मुख्य चिकित्सक डॉ आर के गुप्ता, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ड़ी के रत्न, जिला पंचायत अधिकारी प्रेम ताँता व् अन्य अधिकारी भी उपस्थित थेl

The News Himachal

The News Himachal seeks to cover the entire demographic of the state, going from grass root panchayati level institutions to top echelons of the state. Our website hopes to be a source not just for news, but also a resource and a gateway for happenings in Himachal.