Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

ठियोग क्षेत्र में विकास कार्यो पर 83 करोड़ रूपये खर्च – विद्या स्टोक्स

Vidya Stokes

ठियोग: सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, बागवानी व सूचना प्रोद्योैगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि ठियोग क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो पर लगभग 83 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि का प्रावधान वर्तमान प्रदेश सरकार के डेढ वर्ष के कार्यकाल के दौरान किया गया है। विद्या स्टोक्स आज ठियोग में दो दिवसीय जिला स्तरीय ठियोग उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रही थी।

विद्या स्टोक्स ने कहा कि 50 करोड़ रूप्ये की लागत से बनने वाले ठियोग बाईपास सड़क के कार्य के लिए १५ करोड़ रूपये की राशि, पहली किश्त के रूप में जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ठियोग में 25 करोड़ रूपये की लागत से बनने वालेे 200 बिस्तरों वाले अस्पताल के लिए 5 करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी की जा चुकी है और इसके टैंडर बरसात के बाद किए जायेंगंे। ठियोग में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जायेगी ।

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ठियोग क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए 2 करोड़ रूपये की लागत से 66 के.वी. का सब- स्टेशन संधु क्षेत्र में खोला जाएगा । उन्होने कहा कि ठियोग क्षेत्र का यह ऐतिहासिक मेला अति प्राचीन है। इस मेले के माध्यम से न केवल हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों का स्मरण करते हैं बल्कि अपनी समृद्ध संास्कृतिक धरोहर और परम्पराओं का निर्वहन भी करते हैं।

उन्होंने नेहरू ग्राउंड में रेलिंग लगाने के लिए 2 लाख रूपये की घोषणा भी की। विद्या स्टोक्स ने कहा कि ठियोग बाजार के लिए शाॅपिंग काॅम्पलैक्स के निर्माण का कार्य भी इसी वर्ष आरम्भ किया जाएगा जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर दिया गया हैै।

इस मौके पर उपाध्यक्ष एच.पी.एस.आई.डी.सी. अतुल शर्मा, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, नगर परिषद के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.