Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

भाजयुमो ने किया नई सोच-नई राजनीति जन जागारण अभियान का शुभारम्भ

sunil thakur

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने आज शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में नई सोच-नई राजनीति (सोच बदलो-हालात बदलो) जन जागारण अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि आज पूरे देश में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में नई सोच-नई राजनीति के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्धेश्य आने वाले 2014 के लोकसभा चुनावों में लोगों को भारतीय जनता पार्टी की उपलबिधयों तथा केन्द्र की यूपीए सरकार की अनैतिक नीतियों को उजागर करना है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिला केन्द्रों में, मण्डलों में तथा बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में युवा मोर्चा के 73 मण्डल व 17 जिले हैं इसमें तमाम सदस्यों एवं पदाधिकारियों की संख्या 3200 के आसपास हैं यानि हर दिन 32000 लोगों से बातचीत होगी। इस अभियान से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रतिदिन कम से कम 10 व्यकितयों से मिलकर केन्द्र की यूपीए सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे।

सुनील ठाकुर ने तथा उनके पदाधिकारियों ने आज ओल्ड बस स्टैंड में सेंकडो लोगों से सम्पर्क किया तथा उन्हें यूपीए सरकार की नाकामियों को बताकर लोगों को जागरूक किया तथा नरेन्द्र मोदी के समर्थन में लोगों से सहयोग तथा समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने युवाओं को साढ़े छ: करोड़ का रोजगार दिया जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार ने अपने 10 वर्षो में मात्र 26 लाख युवाओं को ही रोजगार दिया। जिससे देश के युवाओं में हताशा एवं निराशा का माहोल उत्पन्न हुआ है। देश में अराजकता का माहौल है और केन्द्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 11 महीने के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा के चुनावों में युवाओं तथा कर्मचारियों से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा करने में न सिर्फ अभी तक असफल सिद्ध हुई बलिक इस सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए भविष्य में भी किसी प्रकार के विकास की संभावना नजर नहीं आ रही है।

इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश सचिव हेमन्त शर्मा, जिला शिमला अध्यक्ष राजीव दिप्टा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जगजीत (राजा), प्रदेश आ0टी0 कमेटी सह-संयोजक विकास शर्मा आदि नेता उपसिथत थे।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.