Thursday, 22 October 2026Thu, 22 Oct 2026
Kinnaur

किन्नौर ज़िले में नए राशनकार्ड बनने शुरू

रिकांगपिओ: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के तहत जिला में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभेक्ता मामले विभाग द्वारा एक बार फिर से जिला के सभी राशनकार्ड धारकों के लिए नए राशन कार्ड बनाने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त किन्नौर कैप्टन जे० एम० पठानियां ने दी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत नया राशनकार्ड परिवार की सबसे बुजर्ग महिला के नाम पर होगा।

पठानियां ने बताया कि इस नए राशनकार्ड को आधार के साथ जोडा जाएगा जिनमें अनियमितताएं नहीं पाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि नए राशनकार्डों का कम्प्यूटरीकृत डाटाबेस तैयार किया जाएगा और यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी० डी० एस०) के कम्प्यूटरी करण की ओर पहला कदम होगा और उपायुक्त को उम्मीद है कि इससे कार्यकुशलता और पारदर्शिता आएगी ।

कैप्टन पठानियां ने आगे बताया कि जिला किन्नौर में इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राशनकार्ड बनाने सम्बन्धी दस्तावेज़ खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों के माध्यम से जिला के सभी राशनकार्ड धारकों के लिए पंचायत सचिवों तक पहुंचाया जा रहा है और यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 20 जनवरी, 2014 तक सभी राशनकार्ड धारक उन्हें दिए गए फॉर्म भर कर पंचायत सचिवों को सौंपेगे और 25 जनवरी तक सभी राशनकार्ड बनाने सम्बन्धी औपचारिकताएं पूरी करके सचिव इन राशनकार्ड दस्तावेज़ों को खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों को सौंपेगे तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभाक्ता मामले विभाग सपुर्द करेगे। इसी प्रकार 1 फरवरी से जिला मुख्यालय में इस कार्य को करने के लिए तैनात एजन्सी द्वारा जमा किए गए सभी राशनकार्ड का डाटा कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा।

उपायुक्त ने सर्वसाधारण से अपील की है कि इस प्रक्रिया में बढ चढ कर हिस्सा लें और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का भरपूर उठाएं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभग के दूरभाष न० 01786-222207 तथा उनके मोबाईल न० 94595-02657 पर सम्पर्क करें। इसके अतिरिक्त विभाग की हैल्पलाईन 1800-180-8026 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। उपायुक्त नें बताया कि राशनकार्ड को आधार से जोडा जा रहा है इसलिए जिन लोंगों ने अपना आधार का पंजीकरण नहीं करवाया है वे उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ स्थित आधार केन्द्र में अपना आधार का पंजीकरण अवश्य करवा लें।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.