Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

चौपाल में ट्रेक्स गिरी, 12 घायल

चौपाल में टिक्करी से नेरवा आ रही एक टैम्पो ट्रेक्स गाडी संख्या एच.पी. 09 0557 के खाई में गिरने से गाडी में सवार 13 लोगों में से 12 लोग घायल हुये । घायलों में से 3 को मामूली चोटें लगी, जबकि 9 को ज्यादा चोटें लगने की वजह से इंदिरा गांधी मैडीकल कालेज शिमला रैफर किया गया । दुर्घटना में सवार एक व्यकित पूरी तरह से सुरक्षित रहा ।

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डी.डी.शर्मा ने बताया कि तहसीलदार चौपाल उदय सिंह नेगी द्वारा दुर्घटना में आंशिक रूप से घायल 3 व्यकितयों को दो-दो हजार रूपये गंभीर रूप से घायल 9 व्यकितयों को पांच -पांच हजार रूपये मैाके पर राहत राशि के रूप में दिये गये । उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ।

The News Himachal

The News Himachal seeks to cover the entire demographic of the state, going from grass root panchayati level institutions to top echelons of the state. Our website hopes to be a source not just for news, but also a resource and a gateway for happenings in Himachal.