Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार: सुरेश कश्यप

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की पार्टी के सभी कार्यकर्ता, मोर्चों के सभी पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठों के सदस्य पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय निकाय चुनावों में अहम भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में पार्टी इन चुनावों को लेकर बैठके और सम्मेलन भी करने जा रही है।

File Photo

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में चारों संसदीय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की ई विस्तारक योजना पूर्ण हो चुकी है इस विस्तारक योजना में भाजपा के पन्ना योद्धा नियुक्त हो चुके हैं और आने वाले पंचायती राज चुनावों में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है। इस योजना को पूर्ण करने के लिए लगभग दो हजार से ज्यादा विस्तारक निकले थे।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी घरों से संपर्क साधा है और ऐसा कोई भी परिवार नहीं है जिसने केंद्र या प्रदेश की योजनाओं का लाभ नहीं उठाया। मुख्यमंत्री के लाभार्थी सम्मेलन के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 25000 से 30,000 लाभार्थी है।

कश्यप ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि जब सरकारें हर वर्ग के बारे में सोच रही है महिला सशक्तिकरण के लिए कई अहम कदम सरकार द्वारा उठाए गए हैं जिसमे उज्वला योजना और गृहणी सुविधा योजना ने महिलाओं की दिशा और दशा बदली है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत एवं हिम केयर योजना सर्वश्रेष्ठ है।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.