विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार ठियोग पहुंची कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। ठियोग के ऐतिहासिक आलू मैदान में इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत समारोह किया, जिसमें ठियोग के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लियाl कार्यकर्ताओं ने विद्या स्टोक्स को कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई भी दीl

स्टोक्स ने चुनाव में मिली जीत के लिए चुनाव क्षेत्र की समस्त जनता का धन्यवाद किया और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ठियोग उनके राजनीतिक जीवन की कर्मभूमि रही है और पिछले दस वर्षों से ठियोग में विकास की गति जो विराम लग गया था, उसे इन पांच वर्षों में पूरा करने का प्रयास करेगी। इस मोके पर कांग्रेस नेत्री ने ठियोग में वेजिटेबल क्लेक्शन सेंटर खोलने की भी घोषणा की। लोगों को संबोधित करते हुए स्टोक्स ने ठियोग में बाइपास व बस स्टैंड के मुद्दे को भी उठाया और जल्द ही इसके लिए एक प्लान तैयार करके सरकार द्वारा बजट का प्रावधान करने की बात भी की।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ठियोग की 36 पंचायतों के दौरे किए हैं, लेकिन किसी एक पंचायत में भी पक्की सड़क नहीं है, उन्होंने इसके लिए पूर्व विधायक राकेश वर्मा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सड़कों को जल्द पका करने की भी बात कहीl अपने सम्भोधन में स्टोक्स ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी धन्यवाद किया।