kasumpati bjp

कसुम्पटी भाजपा मण्डल के चुनाव आज चुनाव अधिकारी हेमन्त शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें राजेन्द्र चौहान को सर्वसम्मति से कसुम्पटी भाजपा मण्डल का अध्यक्ष चुना गया।

हेमन्त शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व राजेन्द्र चौहान संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं और इन्हें संगठन का काफी अनुभव है। राजेन्द्र चैहान चमयाणा वार्ड से समबन्धित है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, प्रदेश के पूर्व मंत्री व कसुम्पटी के वरिष्ठ नेता रूपदास कश्यप व पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र चैहान के नेतृत्व में कसुम्पटी भाजपा में सुदृढ़ता आयेगी।

इस अवसर पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र चैहान ने सभी को साथ लेकर चलने व सभी का भरोसा जताने की बात कही और उन्होनें कार्यकर्ताओं व सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्होनें कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगामी रणनीति व दिशा तय की जाएगी। इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।