राजनाथ सिंह के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल पदेश भाजपा इकाई ने बधाई और पार्टी को सुचारू रूप से चलाने के लिए शुभकामनाये दीl पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने राजनाथ सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाये दीl

धूमल ने कहा की राजनाथ सिंह एक अनुभवी एवं सुलझे हुए नेता है और उनके नेतृत्व में भाजपा निश्चित रूप से सफलता के नए आयाम स्थापिर करेगीl उन्होंने विश्वास दिलाया की राजनाथ सिंह के नेतृत्व एवं लम्बे अनुभव से भाजपा देश में अपना जनाधार में वृद्धि करेगी और भाजपा के राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती मिलेगीl

पूर्व बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा ने भी राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दिल्ली भाजपा केंद्रीय कार्यालय में जाकर बधाई दीl बरागटा ने कहा की राजनाथ सिंह किसानो के कद्दावर नेता है और उनके नेतृत्व में भाजपा उंचाईयों को छुएंगीl