Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

बजट सत्र 26 फरवरी से मार्च 20 तक, 6 मार्च काे अपना चाैथा बजट पेश करेंगे जयराम

कृषि कानून बिल समेत अन्य मुद्दाें पर सरकार काे घेरेगा विपक्ष

काेराेना के चलते पिछले साल 23 मार्च काे स्थगित हुआ था बजट सत्र, मानसून सत्र भी नहीं हुआ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार 26 फरवरी से आगामी 20 मार्च तक चलेगा, जिसमे 17 बैठकें हाेंगी। इस बार भी सीएम जयराम ठाकुर 6 मार्च काे अपना चाैथा बजट पेश करेंगे। बताया गया की 6 का अंक जयराम ठाकुर के लिए काफी शुभ माना जाता है और 6 जनवरी काे उनका जन्म दिन हाेता है। इसलिए वह छह के अंक काे काफी लक्की मानते हैं।

राज्य मंत्रीमंडल ने चर्चा के बाद बजट सत्र शुरु करने की मंजूरी दे दी। गाैरतलब है कि पिछले साल का बजट सत्र भी काेराेना संकट के बीच 23 मार्च काे स्थगित करना पड़ा था। यहां तक कि पिछले साल अगस्त माह में मानसून सत्र आयोजित करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी भी दी थी, लेकिन राज्य में काेराेना के केस बढ़ते देख सरकार ने ही मानसून सत्र आयोजित न करने का निर्णय लिया था। ऐसे में जाहिर है कि इस बार बजट सत्र शुरु हाेने से सदन के भीतर जनहित के अहम मुद्दाें पर बहस हाेगी।

सीएजी की रिपोर्ट भी इस बार आएगी

विधानसभा बजट सत्र के दाैरान सीएजी की रिपोर्ट भी इस बार अाएगी। पिछले साल काेराेना महामारी के कारण विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च काे ही स्थगित हाे गया था, जिस कारण सीएजी यानी कैग की रिपोर्ट नहीं आयी । प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार दाे वित् वर्ष की रिपोर्ट आएगी ।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से 20 मार्च तक हाेगी, जिसमे 17 बैठकें हाेनी हैं। कैबिनेट में मंजूरी के बाद प्रस्ताव राज्यपाल काे भेज दिया । इस बार भी 6 मार्च काे बजट पेश किया जाएगा। -जयराम ठाकुर, सीएम हिमाचल प्रदेश।