Thursday, 22 October 2026Thu, 22 Oct 2026
खबरें

पूर्ण राज्य दिवस हिमाचल के विकास पर प्रकाश डालेंगे शाह और नड्डा

50 वर्ष पूरे हाने के अवसर पर वर्ष भर आयोजित हाेंगे 51 कार्यक्रम, निकलेगी रथ यात्रा

हिमाचल के पूर्ण राज्य दिवस के स्वर्ण जयंती समाराेह के अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राज्य के विकास पर प्रकाश डालेंगे। 25 जनवरी यानी साेमवार काे अमित शाह और जेपी नड्डा रिज पर आयोजित हाेने वाले राज्य स्तरीय समाराेह में शिरकत करेंगे।

शिमला में पत्रकार वार्ता काे संबाेधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन के लिए राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। ‘स्वर्णिम हिमाचल’ समारोह 25 जनवरी को शिमला के रिज पर शुरु हाेगा, जिसमे केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार आदरणीय अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा जी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों और उप-मण्डल स्तर पर भी स्वर्ण जयंती समारोह विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला और उप-मण्डल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन 11 बजे तक सम्पन्न हो जाएगा। इसके उपरान्त वे शिमला में आयोेजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे।

‘स्वर्णिम हिमाचल’ समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों और उप-मण्डल स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे हाने के अवसर वर्ष भर 51 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वर्णीम रथ यात्रा का शुभारम्भ किया जाएगा ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की इस गौरवमयी विकास यात्रा का भागीदारी सुनिश्चित बनाई जा सके। सीएम ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल समारोह के दौरान विशेष डाक टिकट का अनावरण, ‘हिमाचल तब और अब’ वृतचित्र का प्रसारण और ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन भी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा का शुभारम्भ 1948 में लगभग शून्य से हुआ। पूर्ण राज्य बनने के बाद विकास को आशातीत गति मिली। विकास के लिए वांछित मूलभूत संरचना और धन का नितांत अभाव होते हुए भी प्रदेश ने हार नहीं मानी।

50 वर्षाें में बिछा सड़काें का जाल, हर क्षेत्र में हुआ विकास

जयराम ठाकुर ने कहा कि 50 वर्षों के दौरान सड़क निर्माण, शिक्षा के प्रसार, विद्युतीकरण, पेयजल, कृषि एवं बागवानी, विद्युत उत्पादन, पर्यटन विकास, स्वास्थ्य सुविधाएं, औद्योगिकरण, सामाजिक सरोकार सहित अन्य सभी क्षेत्रों में राज्य का अभूतपूर्व विकास हुआ है। परिणाम अच्छे रहे और हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा, अन्य प्रदेशों, विशेषकर पहाड़ी प्रदेशों के लिए एक मिसाल बन गई। वर्तमान प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का सेवाकाल उपलब्धियों भरा रहा है। इस अवधि में सरकार ने अनेक नई योजनाएं आरम्भ की हैं, जिससे विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है।

माेदी के आशीर्वाद से चल रही डबल इंजन की सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार के सक्रिय सहयोग तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास की गाड़ी डबल इंजन के साथ दौड़ रही है। सच तो यह है कि विकास यात्रा नितांत बहने वाली एक अविरल धारा है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 50 वर्षों में आश्चर्यजनक और अभूतपूर्व विकास हुआ है। अभी तो और आगे जाना है, नई ऊंचाइयां छूनी हैं, नया सवेरा लाना है और इसके लिए वर्तमान सरकार कटिबद्ध, वचनबद्ध और समर्पित है। सीएम ने कहा कि स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रमों नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के जन प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.