Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
Lok Sabha Election

कांग्रेस विकास का पर्यायवाची: वीरभद्र सिंह

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का दूसरा नाम विकास है जबकि भाजपा का नाम विनाश। भाजपा के इन पांच साल के शासनकाल में बेरोजगारी बड़ी है। अमीर गरीब के बीच खाई बड़ी है।देश का पैसा लूट कर आज इनके दोस्त विदेशों में ऐश कर रहे है।

सिरमौर जिला के शिलाई व संगड़ाह् में चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज देश की समस्याओं के लिए केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह दोषी है। मोदी ने पिछले चुनाव में किये अपने कोई भी वादे पूरे नही किये। हर एक के खाते में 15 लाख जमा करने,हर साल 2 करोड़ को नोकरिया देने के कोई भी वायदे पूरे नही हुए।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज भी भाजपा लोगों को झूठ बोल कर ग़ुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही हैं।सीमा पर लड़ रहे जवानों पर भी राजनेतिक लाभ लेने की फिराक में है भाजपा। उन्होंने भाजपा के झूठ.से लोगों को आगह करते हुए कहा कि देश की मजबूती के लिए पहले की भांति वह अब फिर कांग्रेस को वोट दे जिस से केंद्र में कांग्रेस की मजबूत सरकार बन सके।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सिरमौर का विकास कांग्रेस की ही देन रहा है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार इसी जिले से संबद्ध रखते थे। कांग्रेस ने इस क्षेत्र को हमेशा ही प्राथमिकता दी। भाजपा इस के क्षेत्र में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश में है। इन्होंने गिरीपार के क्षेत्र को जनजाति दर्जा देने की बात कही थी जो आज दिन तक पूरा नही हुआ। यहां के किसानों की अदरक की खेती आज खत्म होने के कगार पर खड़ी है,उस के लिए भी कोई उपाय न तो केंद्र कर रहा है न राज्य सरकार।

राठौर ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने एक मजबूत और अनुभवी नेता को चुनाo मैदान में उतारा है जो यहा की समस्याओं को भलीभांति समझता है।

राठौर ने कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए शांडिल को भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही वह लोगों से किये अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी।

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी डॉ धनीराम शांडिल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह क्षेत्र की समस्यों को प्रभावी ढंग से केंद्र में रखेंगे ताकि यहां के लोगों का जीवन यापन सरल हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अथक प्रयासों से इस क्षेत्र.में सड़कों का जाल बिछा है। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य के सुधार हुआ है।आज जो सिरमौर है वह सब कांग्रेस सरकार की ही देन रहा है, इसलिए भाजपा के झूठ से बचने की बहुत आवश्कता है।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.