Thursday, 22 October 2026Thu, 22 Oct 2026
खबरें

इंदिरा आवास योजना के तहत बनेंगे 441 घर

शिमला: उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में आज जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सम्बद्ध विभागों के साथ ग्रामीण विकास कार्यो की समींक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।

दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि जिला शिमला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंर्तगत 9 खंडों में 35392 स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाये जा चुके हैं। चैपाल में 17 जून से स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है तथा छौहारा खंड में स्मार्ट कार्ड बनाने की तिथी अभी निर्धारित नहीं की गई है। शिमला जिला के 25419 बी.पी.एल. तथा 9973 ए.पी.एल(मनरेगा) परिवारों को अब तक स्वास्थ्य बीमा योजना के अंर्तगत लाया जा चुका है।

दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि इस योजना के अंर्तगत बी.पी.एल परिवार के किसी भी आयु के 5 सदस्यों को बीमा कम्पनी द्वारा चिन्हित अस्पतालों में प्रतिवर्ष 30,000 रूप्ये तक निःशुल्क उपचार का प्रावधान है ।

उपायुक्त ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत इस वित वर्ष के दौरान जिला शिमला में 441 मकान बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है । उन्होंने कहा कि इस योजना के अंर्तगत 412 आवास अनुसूचित जाति, 11 अनुसूचित जनजाति, 8 अल्पसंख्यक तथा 10 अन्य वर्ग के लाभार्थियों को 75,000 की लागत से आवास की सुविधा प्रदान की जायेगी ।

दिनेश मल्होत्रा ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मनरेगा के अंर्तगत चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का जायजा लिया तथा दक्षता लाने के निदेश दिये । उन्होंने खंड विकास अधिकारियों की मासिक बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाने के आदेश दिये ताकि ग्रामीण विकास कार्यो को गति प्रदान की जा सके । उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में वर्षा जल संग्रहण टैंक बनवाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिये ।

बैठक में परियोजना अधिकारी सुश्री भावना शर्मा, जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.