Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

मोदी के पक्ष में प्रचण्ड आंधी से कांग्रेस उड़ जायेगी: भाजपा

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 4 विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के पक्ष में प्रचण्ड आंधी चल रही है जिसके प्रभाव से कांग्रेस हवा में उड़ गयी है तथा चारों प्रदेश में आम जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना जनसमर्थन दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने चार राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रादेशिक व केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि सबकी मेहनत और सूझबूझ का नतीजा है।

पार्टी अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती, उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेन्द्र बरागटा, महामंत्री डा0 राजीव बिन्दल, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, विधायक जय राम ठाकुर, पार्टी प्रवक्ता गणेश दत, कृपाल सिंह परमार, प्रवीण शर्मा, चंद्रमोहन ठाकुर, अजय राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद, पार्टी सचिव त्रिलोक जम्वाल, नीना शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह-प्रभारी हिमांशु मिश्रा, शुभ महाजन ने विधान सभाओं के चुनाव आगामी लोकसभा के सेमिफाइनल थे। अगामी लोकसभा चुनाव फाइनल के रूप में होंगे तथा पार्टी लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगी। प्रदेश महामंत्री डा0 राजीव बिन्दल ने कहा कि इन चारों राज्यो में कांग्रेस की हार से भारत में कांग्रेस मुक्त शासन की शुरूआत हो गई है, जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि देश में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के पक्ष में 1977 वाली लहर चल रही है तथा भाजपा के पक्ष में आम जनमानस उठ खड़ा हुआ है। पार्टी ने कहा कि इससे अधिक कांग्रेस की फजीयत और क्या हो सकती थी, जिसकों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोहरे अंक तक पहुचने में भी सफलता नहीं मिली तथा विकास माडल शीला दीक्षित स्वयं चुनाव हार गयी।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह पार्टी के लिये सुखद है कि भाजपा शासित राज्यों में पार्टी पुन: सत्ता में आयी है तथा पार्टी कि प्रशासनिक सुचिता के बल पर जनता का विश्वास पुन: जीता है तथा कांग्रेस को चारों खाने चित किया है। पार्टी ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है तथा पार्टी के प्रति विश्वास प्रकट करने के लिये धन्यवाद दिया है।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.