भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अधिवेशन जो 20 दिसम्बर को होना था, वह अब 27 दिसम्बर, 2013 को बिलासपुर में होगा। यह जानकारी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने आज प्रैस विज्ञपित के माध्यम से दी। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार प्रदेश अधिवेशन होने जा रहा है। इस प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति एवं मण्डल कार्यसमिति के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अधिवेशन में 2500 से अधिक युवा भाग लेने जा रहे हैं। इस अधिवेशन में देश एवं प्रदेश की वर्तमान परिसिथति के उपर चर्चा की जाएगी व प्रस्ताव भी पास किया जाएगा एवं संगठनात्मक चर्चा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इसके अलावा इस अधिवेशन में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरे देश के अंदर महंगार्इ, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद के उपर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनार्इ जाएगी। जिसमें प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगायी जाएगी।

इस एक दिवसीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग ठाकुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा का मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अलावा केन्द्र के वरिष्ठ नेता भी इस अधिवेशन में उपसिथत रहेंगे जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

इस अधिवेशन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। जिनमें साहित्य समिति के प्रमुख प्रदेश सचिव श्री हेमन्त शर्मा तथा सह-प्रमुख महेश सिपहिया, विकास राजपूत व दिगम्बर राणा होंगे। सोशल कमेटी के प्रमुख जगजीत राजा होंगे तथा सह-प्रमुख विकास शर्मा, शिवम मित्तल, मुनीष चंदेल होंगे। स्वागत समिति के प्रमुख श्री हेमन्त शर्मा, अंजलि वर्मा, श्रीमती शीतल ब्यास तथा विदुषी शर्मा होंगे।

भोजन व्यवस्था प्रमुख श्री वीरेन्द्र चौधरी, अरविंद चंदेल, जिलाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, दीपक पटियाल होंगे। यातायात प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण फाल्टा सह-प्रमुख प्रदेश सचिव अनिल परमार, विषय ठाकुर, जिला सचिव देवेश चंदेल होंगे। प्रचार-प्रसार समिति प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता करण नंदा तथा सह-प्रमुख राजेश वर्मा, मुनीश चंदेल एवं सभी जिलाध्यक्ष होंगे। धन संग्रह समिति के प्रमुख प्रदेश कोषाध्यक्ष विषय सिंह ठाकुर तथा सह-प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता सुमेन्द्र ठाकुर, अनिल परमार होंगे। अधिवेशन कार्यालय प्रमुख प्रदेश मीडिया प्रभारी अंचल पठानिया होंगे।