Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

कांग्रेस ने मण्डी संसदीय सीट के लिए चुनावी रणनीति बनायीं

आगामी लोक सभा चुनावों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जहदोजहद तेज़ कर दी है और इसी के मद्यनज़र आज मण्डी संसदीय क्षेत्र की आम सभा की बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा रामपाल सिंह, स्वास्थ्य एवं राजस्व मन्त्री कौल सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्र्रभारी हर्ष महाजन, मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, मनसा राम, विधायक कर्ण सिंह, रवि ठाकुर, पूर्व विधायक रंगीला राम राव, पंणिडत शिव लाल, राम सिंह, सिंधी राम, रधुबीर सिंह, फुनचुंग राय विशेष तौर पर उपसिथत रहें। इस बैठक में मण्डी संसदीय क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी व पदाधिकारीगण, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी व पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल के पदाधिकारी, जिला परिषद एवं बीडीसी के चैयरमैन व उपाध्यक्षों ने भाग लिया। इस बैठक में आने वाले 2014 के आम लोकसभा चुनावों वारे रणनीति पर विचार-विर्मश किया गया तथा बैठक में सभी उपसिथत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार और सुझाव प्रभावी ढ़ग से रखें।

बैठक को सम्बोधित करते हुऐ संसदीय चुनाव क्षेत्र मण्डी से आऐ हुऐ जिला व ब्लाक अध्यक्षों ने बैठक के सफल व अनुशानात्मक आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया जिसमें उन्हें अपनी बात को संगठन के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश मुख्यमन्त्री के समक्ष रखने का मौका मिला। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्षों ने बैठक को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने यह अच्छी परम्परा बनायीं है कि ब्लाक, जिला, जिला परिषद व पंचायत के लोगों से उनकी समस्याओं और संगठन की मजबूती के लिए विचार लिए। इस मौके पर कुल्लू जिला परिषद चैयरमैन हरि चन्द ठाकुर ने आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन व परिक्षण शिविरों पर बल दिया। इस मौके पर आनी से जिला परिषद सदस्य श्रीमती चांद ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में मण्डी लोक सभा सीट को महिलाओं की अधिक भागेदारी से और अधिक बहुमत से जीत को सुनिशिचत किया जाऐगा।

इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुऐ मण्डी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान जरूरी और कार्यकर्ताओं को भी बड़े नेताओं के फैसलों का मान-सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंनें मण्डी संसदीय क्षेत्र से आऐ हुऐ पदाधिकारिया व कार्यकर्ताओं के सहयोग का आभार व्यक्त किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा रामपाल सिंह ने प्रदेश में सरकार व संगठन में समन्वय के साथ काम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमन्त्री को बधार्इ दी। उन्होंनें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्य करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है क्योंकि कांग्रेस हमेशा देश व गरीबों के हित में कार्य करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आम सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि इस सभा का एकमात्र उद्देश्य यह है कि आप सभी कार्यकर्ता अपनी बात खुलकर सरकार व संगठन के समक्ष रखें और हमारा लक्ष्य 2014 के आम लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना है। उन्होंनें कहा कि लोगों ने सरकार का अनुमोदन मण्डी लोकसभा उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी जीत दिला कर किया है अब 2014 में भी इसे भारी बहुमत से बरकरार रखना है। उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 8-9 महिने में भारी संख्या में जनता की भलार्इ के कार्य किऐ हैं और अब कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार के इन सभी फैसलों को अपनी पूरी ताकत के साथ पंचायत और बूथ स्तर के अंतिम व्यकित तक पंहुचाने का प्रयास करेगें। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज घोषित कर उसे अमलीजामा पहनाया और छात्रों को मुफ्त बस सेवा की सुविधा प्रदान की यह सब प्रदेश सरकार की ही देन है। उन्होंनें कहा कि राष्ट्रीय खाध सुरक्षा बिल सोनिया गांधी का सपना था जिसे पास कर कांग्रेस ने देश के लोगों को कर्इ महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ-साथ खाने का कानूनी अधिकार भी प्रदान किया जिससे अब देश में कोर्इ भी भूखे पेट नही सोऐगा। उन्होंनें कहा कि राहुल गांधी की सोच में सच्चार्इ है जो देश के भोले-भाले और गरिब लोगों को समर्पित है। उन्होंनें कहा कि हम 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगें। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बताया आने वाले समय में ब्लाक कार्यकारणीयों का पंचायत जोन व बूथ स्तर पर विस्तार किया जाऐगा।

इस अवसर पर मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को चारों संसदीय क्षेत्रों की बैठाकों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि निश्चय ही यह चारों बैठकों में आऐ हुऐ कार्यकर्ता अपने -अपने क्षेत्र में प्रेरणा और नई सोच को लेकर गऐ है। प्रदेश मुख्यमन्त्री ने कहा कि आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश का निर्माण पूर्ण राज्य का दर्जा किसानो को मालिकाना हक, सड़कें, स्कूल, आदी कई योजनाऐ कांग्रेस की देन है जबकी भाजपा ने प्रदेश को मानसिक रूप से बांटने की कोशिश की है।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.