Friday, 6 November 2026Fri, 6 Nov 2026
खबरें

पर्यटन उधोग का करेंगे विस्तार : प्रतिभा सिंह

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल में पर्यटन के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता ली जाएगी और इससे संबंधित सभी मुददों को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के समक्ष उठाया जा चुका है। इनमें भुंतर हवार्इ अडडे का विस्तार भी शामिल है। बुधवार को नग्गर में लगभग चालीस लाख रूपये की लागत से निर्मित कार पार्किंग का उदघाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने यह जानकारी दी। इस दोमंजिला पार्किंग का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने किया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुल्लू जिले के अनछुए पर्यटक स्थलों और दूरदराज के गांवों को प्राथमिकता के आधार सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सभी वर्गों व क्षेत्रों का एक समान विकास हुआ है। हिमाचल के बुनकरों की समस्याओं की चर्चा करते हुए सांसद ने बताया कि इनके समाधान का मामला केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के समक्ष उठाया गया है और केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि हिमाचली बुनकरों को आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि हथकरघा उधोग को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रतिभा ने बताया कि प्रदेश के आपदाग्रस्त इलाकों को पर्याप्त राहत राशि जारी करने के लिए उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित मंत्री ने बात की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिसिथतियों को देखते हुए यहां मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने का मामला भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा से महिलाओं की आर्थिक सिथत सुदृढ़ हुई है, जिससे वे आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस अवसर पर प्रतिभा ने नग्गर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से ढार्इ लाख की धनराशि जारी करने की घोषणा भी की। उन्होंने नग्गर में ही देव समाज का सामुदायिक भवन बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने का ऐलान भी किया।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, अनुराग प्रार्थी और ग्राम पंचायत नग्गर के प्रधान जिंदू राम ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया और क्षेत्र की मांगें उनके समक्ष रखीं। एन एस यू आइ के जिला अध्यक्ष रोहित महाजन ने सांसद का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष मनु शर्मा, एसडीएम मनाली विनय धीमान, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अश्वनी कुमार, जिला भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बि्रगेडियर टीएस ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपसिथत थे।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.