Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

भाजयुमो करेगा प्रदेश अधिवेशन का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 20 दिसम्बर को प्रदेश अधिवेशन का आयोजन करेगा। इसकी जानकारी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने आज शिमला में प्रैस वार्ता में दी। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार प्रदेश अधिवेशन होने जा रहा है। इस प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति एवं मण्डल कार्यसमिति के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजयुमो को इस अधिवेशन में 2500 से अधिक युवा भाग लेने कि सम्भावना हैं।

इस अधिवेशन में देश एवं प्रदेश की वर्तमान परिसिथति के उपर चर्चा की जाएगी व प्रस्ताव भी पास किया जाएगा एवं संगठनात्मक चर्चा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इसके अलावा इस अधिवेशन में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरे देश के अंदर महंगार्इ, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद के उपर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनार्इ जाएगी। जिसमें प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगार्इ जाएगी।

इस एक दिवसीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग ठाकुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो० प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा का मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अलावा केन्द्र के वरिष्ठ नेता भी इस अधिवेशन में उपसिथत रहने कि उमीद है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है जो इस प्रकार है :- पंजाब प्रांत प्रभारी नरेन्द्र अत्री, प्रदेश महामंत्री विशाल चौहान, महेन्द्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अमित ठाकुर, करण नंदा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण फाल्टा, भंवर भारद्वाज, अंजलि वर्मा, विकास राजपूत, सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव हेमन्त शर्मा, महेश सिपहिया, शीतल ब्यास, जिलाध्यक्ष ऊना बलराम बबलू, जिलाध्यक्ष हमीरपुर सुरजीत कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष विषय सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंचल पठानिया, दिगम्बर राणा प्रदेश प्रभारी स्टडी सर्कल और अरविंद चंदेल सह-मीडिया प्रभारी स्टडी सर्कल।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.