Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

भाजपा जुटी लोकसभा चुनाव के लिए, 22 से संसदीय क्षेत्र की बैठकें शुरू

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय क्षेत्र की बैठके 22, 23, 25 और 26 दिसम्बर, 2013 को होने जा रही है। जिसमें 22 दिसम्बर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक साई मैरिज पैलेस ज्वाली में, 23 दिसम्बर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक शाहतलाई में, 25 दिसम्बर को शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में तथा 26 दिसम्बर, 2013 को मण्डी संसदीय क्षेत्र की बैठक सुन्दरनगर में होंगी।

पार्टी प्रवक्ता गणेश दत ने कहा कि इन बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बलबीर पुंज, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, राज्यसभा सांसद शांता कुमार, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा जगत प्रकाश नडडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा उपस्थित होंगे।

उन्होनें कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जिला किन्नौर तथा रामपुर मण्डल के कार्यकर्ता शिमला संसदीय क्षेत्र की 25 दिसम्बर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में भाग लेंगे।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.