Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

देश में चल रही है कांग्रेस विरोधी लहर: अनुराग ठाकुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश में कांग्रेस विरोधी लहर चल रही हैl देश की आम जनता कांग्रेस के 10 साल के शासन से तंग आ चुकी है और अब वो बदलाव चाहती हैl हाल ही में आए विधानसभा चुनावों के परिणाम इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैl ठाकुर भाजयुमो की दक्षिण क्षेत्र की बैठक में बोल रह थेl इस अवसर पर उन्होने कहा, ‘भाजपा देश बनाने की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस सरकार बनाने की राजनीति करती हैl’

ठाकुर ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विरोधी इस लहर का फायदा भाजपा को होगाl हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे हैंl भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से जीती है और दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैl

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दोनों मुख्यमंत्रियों ने सुशासन को साकार करके दिखाया है और इन्हें जनता से तीसरी बार मिला जनादेश इसका प्रमाण हैl ठाकुर ने आगे कहा कि इन राज्यों से आए परिणामों से साफ हो गया है कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनावों में यहां से पूरी तरीके से खत्म हो जाएगीl

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पांडचेरी औऱ कर्नाटक के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करना हैl

उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में दक्षिण भारत से भी भाजपा अधिक से अधिक सीटें जीते इसके लिए हर युवा मोर्चा कार्यकर्ता को तन-मन-धन से प्रयास करना है और हर चुनौती के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता को तैयार रहना हैl

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.