Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

प्रगति नगर के मैदान पर प्रदेश सरकार कर रही है राजनीति: भाजयुमो

भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी चेतन ब्रागटा और प्रदेश प्रवक्ता करण नंदा ने कहा कि जुब्बल-कोटखार्इ के प्रगति नगर के मैदान पर प्रदेश सरकार जो राजनीति कर रही है वह युवा वर्ग के साथ धोखा है। सरकार ने पहले मैदान मे चल रहे कार्य को रूकवा दिया, फिर विजीलेंस जांच का प्रयोग कर मैदान रद करवाने की कोशिश की गई।

इस मैदान को अनुमति भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है और जांच के दौरान सब नियमों के अनुसार पाया गया है। वर्तमान में सरकारी तंत्रों का इस्तेमाल कर मैदान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

चेतन ब्रागटा ने कहा यह मैदान एच पी सी ए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की देन है जिसके निर्मण में कुल लागत पांच करोड है और यह सरहानिय है। यह शिमला जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलबिध है इससे हिमाचल की अंतरराष्ट्रीय महत्वता भी कई गुना बढ जाएगी।

सरकार का यह व्यवहार कही ना कही यह प्रकाशित करता है कि यह साजिश अनुराग ठाकुर व एच पी सी ए की छवी धुमिल करने का प्रयास कर रही है। नंदा के यह मांग भी उठाई की इस मैदान का उद्धाटन क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह व हरभजन सिह भज्जी द्ववारा करवाया जाए।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.