Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

करोली बहुउद्देशीय सहकारी समिति कोटी की कार्यशील पूंजी 60 हजार से 5 करोड़ पहुंची

शिमला: उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि जिला शिमला के करोली बहुउद्देशीय सहकारी सभा समिति शिमला जिले की वह सफल सहकारी सभा है जिसकी 1980-81 में कुल कार्यशील पूंजी 60 हजार 635 थी जो वर्तमान में बढ़कर 5 करोड़ 22 लाख रू. हो गई है ।

सहकारी सभा पहले मात्र नियनित्रत चीनी के वितरण का कार्य करती थी परन्तु वर्तमान में सभा उपभोक्ता वस्तुओं के अतिरिक्त कपडे़, सीमेन्ट, सरिया के परचून व थोक क्रय, विक्रय का कार्य भी कर रही है । खाद, बीज, दवार्इयों के अतिरिक्त कृषि कार्यो में उपयोग होने वाले उपकरणों का कार्य भी किया जा रहा है । इस सभा द्वारा कृषको व बागवानों का विपणन व फारवडिंग का कार्य भी किया जा रहा है ।

इस सभा द्वारा गत वर्ष 2012-13 में 4 लाख 86 हजार रू. का लाभ अर्जित किया गया तथा 7 नियमित कर्मचारी को रोज़गार के अलावा प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लोग सभा के कार्य से लाभानिवत हो रहे हैं । सभा के पास अपने गोदाम होने के अलावा 3 ट्रक भी कार्य कर रहे हैं जिससे सभा के कार्य में प्रसार हुआ है । इस सभा द्वारा अपने सदस्यों को आवश्यकता अनुसार ऋण वितरण तथा बैंक की सुविधा भी उपलब्ध करवार्इ जा रही है तथा शिक्षा व पर्यटन के क्षेत्र में प्रवेश कर कार्य विस्तार योजना बना रही है ।

The News Himachal

The News Himachal seeks to cover the entire demographic of the state, going from grass root panchayati level institutions to top echelons of the state. Our website hopes to be a source not just for news, but also a resource and a gateway for happenings in Himachal.