लोकसभा चुनाव के को ध्यान में रखते हुए, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अपनी टीम के पदाधिकारियों में कार्य विभाजन कर दिया है। वरिष्ठ नेता व् प्रदेश महामंत्री डा. राजीव बिंदल को शिमला संसदीय क्षेत्र, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा मंडी, रणधीर शर्मा हमीरपुर व विपिन सिंह परमार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने उपाध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह को सांसद व विधायक प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा किसान मोर्चा, विक्रम ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा, उपाध्यक्ष रमा वर्मा महिला मोर्चा, उपाध्यक्ष डा. सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा, उपाध्यक्ष राम सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मुरीद हुसैन अल्पसंख्यक मोर्चा के पालक बनाए गए हैं। प्रदेश भाजपा ने प्रवीण शर्मा को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

पार्टी की कुल्लू में संपन्न कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक गठन का कार्य पूरा करने के लिए निर्णय लिया गया कि 15 मई, 2013 तक सभी जिलों, मंडलों, बूथ कमेटियों के साथ-साथ प्रदेश से लेकर मंडल तक सभी मार्चों व प्रकोष्ठों का गठन कर लिया जाए।

प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य प्रति विधानसभा क्षेत्र एक लाख रुपए रखा गया है, जिसे भी 15 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। 24 अप्रैल से प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री संगठनात्मक प्रवास शुरू करेंगे, जिसकी शुरुआत मंडी से की जाएगी। 15 मई से 30 जून तक बूथ कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और जुलाई-अगस्त में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा।

बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि स्की विलेज के मुद्दे पर भाजपा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी और फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने वर्तमान सरकार के जन विरोधी निर्णय के विरुद्ध आन्दोलन तेज़ करने की भी बात रखीl