Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग में बनेगा साइंस ब्लाक: विधा स्टोक्स

ठियोग: कन्या रा.व.मा. पा.ठियोग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विधा स्टोक्स ने कहा कि आज की इस प्रतिस्र्पधा के युग में विज्ञान तथा व्यवसायिक विषयों के अध्ययन से रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते है इसलिए विधार्थियों को चाहिए कि वे इन विषयों को रूची से पढ़े और अच्छा प्रर्दशन करें ।

उन्होंने कहा कि ठियोग में कन्या रा.व.मा.पा. में छात्राओं को विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला उपलब्ध करवाने के उददेश्य से शीघ्र साइंस ब्लाक उपलब्ध करवाया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विधालय में सांर्इस ब्लाक के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करें ताकि शीघ्र विधार्थियों को यह सुविधा दी जा सके । उन्होंने कहा कि भूमि का चयन होते ही साइंस ब्लाक के लिए आवश्यक धन उपलब्ध करवा दिया जाएगा ।

विधा स्टोक्स ने कहा कि सरकार द्वारा राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत दसवीं व बारहवीं कक्षा के 5000 मेधावी विधार्थियों को नेटबुकस उपलब्ध करवाये जायेंगी । माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा के लिए भवन निर्माण के लिए विशेष तौर पर 63 करोड के बजट का प्रावधान किया गया है । प्रदेश के महाविधालयों और विश्वविधालयों के शिक्षा स्तर को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए पाठयक्रमों को स्तरोन्नत किया जायेगा ताकि शिक्षा के बाद विधार्थियों को रोजगार के अवसर मिल सके ।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवार्इ जा रही है । पथ परिवहन निगम द्वारा 600 बसें प्रथम चरण में तथा 600 दूसरे चरण में प्राप्त की जा रहीं है। इन बसों के आने से सरकारी स्कूलों के बच्चों को लाभ मिलेगा और साथ साथ प्रदेश की जनता को भी बेहतर बस सुविधायें मिल सकेगी ।

उन्होने कहा कि पिछले 15 बर्षो के दौरान ठियोग का विकास आधा अधूरा रहा । छोटे छोटे विकास कार्य भी पूरे नहीं हो पाये हैं। उन्होंने बताया कि ठियोग में पीने के पानी की पुरानी पार्इपों को बदला जा रहा है और इनके स्थानों पर नर्इ पार्इपे डाली जा रही है जिससे पीने के पानी की व्यवस्था शीघ्र ठीक हो जाएगी ।

विधा स्टोक्स ने अपनी ऐचिछक निधि से स्कूल के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 35000 रूपये देने की घोषणा की । स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत कि। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष गीताराम शर्मा ने स्कूल की मांगें रखी । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नत्थूराम जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, महिला मोर्चा की करूणा ठाकुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष विवेक थापर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मदन गोपाल भी उपसिथत थे ।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.