Friday, 23 October 2026Fri, 23 Oct 2026
खबरें

चुनाव प्रक्रिया पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

शिमला: आज बचत भवन शिमला चुनाव प्रकि्रया सम्बन्धी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । यह कार्यक्रम 14 अक्तूबर से आरम्भ हुआ था । भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के दृषिटगत शिमला, सोलन, सिरमौर तथा किन्नौर जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप-मंडलाधिकारी तथा तहसीलदारों को चुनाव प्रकि्रया सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की गर्इ । तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उददेश्य चुनावों के निष्पक्ष एवं स्वतंत्र आयोजन के लिए किए जाने वाले व्यापक प्रबन्धों पर विस्तार से चर्चा करना ।

इस प्रशिक्षण में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अशोक तोमर ने आदर्श चुनाव संहिता को लागू करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में बताया । उन्होने बताया कि चुनाव के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के अनावश्यक खर्चो को रोकने बारे भी क्या प्रबन्ध किए जाने चाहिए ।निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने जिला स्तर पर चुनाव से पहलेे की जाने वाली तैयारियों के बारे में अवगत कराया । उन्होंने बताया कि मीडिया सर्टिफिकेशन मानिटरिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है । इस कमेटी द्वारा समय समय पर पैड न्यूज पर नजर रखी जायेगी ।

उप आयुक्त आबकारी एवं कराधान इन्द्र राणा ने चुनाव में अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए क्या कार्रवार्इ अमल में लार्इ जानी चाहिए । इस बारे चर्चा की । तहसीलदार निर्वाचन पियुश शर्मा तथा नायब तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा ने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण के कानूनी और प्रशासनिक पहलूओं, नर्इ टैक्नोलिजी के बारे में जानकारी दी । बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर, उपायुकत किन्नौर उपमंडलाधिकारी कल्पा, रामपुर, संगडाह भी उपसिथत थे ।

Rahul Bhandari

Boasting a rich and dynamic career of over 17 years in journalism, I proudly serve as the Founder, Promoter, and Editor of TheNewsHimachal. Beyond the mere statistics of my extensive coverage, my commitment lies in crafting insightful narratives that traverse the intricate landscapes of politics, socio-economics, education, and grassroots issues. TheNewsHimachal, under my editorial guidance, stands as a beacon of impactful journalism, contributing to informed discussions and catalyzing positive change. My journey encapsulates not just a number but a legacy of shaping meaningful stories that resonate deeply within and beyond the borders of Himachal Pradesh.